फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उच्च कक्षाओं में पढ़ाई जाएगी पालि भाषा

Tue, 05 Nov 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में पालि भाषा पढ़ाई जाएगी। नवनिर्मित पालि भवन का लोकार्पण नौ नवंबर को होगा। यह पालि भवन तीन मंजिला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि नवनिर्मित पालि भवन का लोकार्पण नौ नवंबर की शाम तीन बजे होगा। इससे संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लोकार्पण समारोह में म्यांमार के राजदूत यू जो ओ और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन शिरकत करेंगी। पाली भवन निर्माण से काॅलेज में पालि भाषा की उच्च शिक्षा शुरू होगी। पाली भवन का निर्माण कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें