रहसू बाजार। क्षेत्र के मधुरिया कुकुत्था वर्तमान घाघी नदी में सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ मां लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों पर पूरे रास्ते श्रद्धालु नाचते-झूमते रहे। दीपावली व गोवर्धन पूजा समाप्त होते ही जोकवा बाजार, गढ़हिया, सोहंग, जोकवा खुर्द, धुनवलिया, सरैया आदि क्षेत्र से आई मां लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन विधि- विधानपूर्वक मधुरिया घाघी नदी में किया गया। संवाद