फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में होगी पालि भाषा की पढ़ाई

Sat, 05 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें इसी सत्र यानि 2025-26 में स्नातक स्तर पर पालि भाषा और परास्नातक स्तर पर वनस्पति विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज को मान्यता मिल चुकी है। काॅलेज के डाॅ. पारसनाथ ने सोमवार को बताया कि कॉलेज में स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम वर्ष में छात्रों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया महीने के मध्य से प्रारंभ हो जाएगी और प्रवेश जुलाई में होगा। अब विद्यार्थी यहां स्नातक स्तर पर पालि भाषा विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे। इस सत्र से स्नातक स्तर पर पालि और स्नातकोत्तर स्तर पर वनस्पति विज्ञान दो नए विषयों को विश्वविद्यालय की तरफ से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश जुलाई के बाद स्नातक के परीक्षाफल जारी होने के बाद ही होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में बीते 22 अप्रैल को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की गठित पांच सदस्यीय निरीक्षण मंडल की टीम पहुंची थी। निरीक्षण मंडल ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कला संकाय में स्नातक स्तर पर पालि भाषा और विज्ञान संकाय में परास्नातक स्तर पर वनस्पति विज्ञान की मान्यता को लेकर यह दौरा किया था।
निरीक्षण मंडल में वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर पूजा सिंह, डीएवी पीजी कॉलेज गोरखपुर के प्राचार्य प्रोफेसर शैल पांडेय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पालि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लालजी शरावक, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी पालि के प्रोफेसर रमेश प्रसाद और राजकीय डिग्री काॅलेज इंदूपुर के प्राचार्य डाॅ. उदयभान शामिल थे।
विज्ञापन

निरीक्षण मंडल ने काॅलेज में भवन, कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्राचार्य कक्ष, कार्यालय, मीटिंग कक्ष, चहारदीवारी व गेट के अलावा विश्वविद्यालय की तरफ से जारी अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें