दाव आजमाते पहलवान। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। क्षेत्र के गांव रोआरी स्थित संजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें अंतरप्रांतीय और क्षेत्रीय पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य वरूण राय ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।
इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में पडरौना के अंकित ने बनारस के अनुज को, अडरौना के हरिकेश ने कसया के अमन को, गोरखपुर के राज यादव ने बेलवा के शुभम को, बगहा के कैलाश बाबा ने कोटवा के राजू को, बभनौल के सुमंत ने गाजीपुर के संजय को, पडरौना के लालू ने गोरखपुर के राहुल को, पडरौना के बच्चन ने गोरखपुर के उपेंद्र को पटखनी दी। कुश्ती में कुल 25 जोड़ी पहलवानों ने अपना हाथ आजमाया। कुश्ती की अध्यक्षता राधेश्याम मल्ल और संचालन रामनगीना सिंह व जयप्रकाश मल्ल ने किया। अंत में मेला आयोजक प्रधान आशीष मल्ल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान महेश रौनियार, रामआधार मल्ल, प्रधान कमलेश पटेल, महेंद्र दीक्षित, पंकज राय, अरूण कुमार राय, शशि प्रकाश राय, रामअवध मल्ल, हरिकेश शर्मा, सदानंद यादव, अखिलेश यादव, राजन कुमार, मोहित आदि मौजूद रहे।