फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में बरामद शराब को पुलिस ने कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में बरामद शराब को पुलिस ने कराया नष्ट
विज्ञापन

मालखानों को खाली करने के लिए की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/कसया। जिले के थानों में बरामद शराब को नष्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोर्ट के आदेश पर पांच साल के भीतर बरामद अंग्रेजी, देसी व कच्ची शराब, बीयर को नष्ट किया जाएगा। बृहस्पतिवार देर शाम कसया पुलिस ने थाना परिसर में 52 लाख रुपये कीमत की शराब को मिट्टी खोदकर नष्ट कराया।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब का निस्तारण कराकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब और हरियाणा में बनी शराब की तस्करी फोरलेन से बिहार तक होती है। वर्ष 2017 से 2022 तक पुलिस ने 791 मुकदमे दर्ज करते हुए बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी की है। पांच साल के भीतर करीब 52 लाख 20 हजार रुपये की शराब पकड़ी गई थी। पुलिस ने कोर्ट में आवेदन देकर बरामद शराब नष्ट कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर सीओ कसया पीयूष कांत राय, सहायक अभियोजन अधिकारी दूधनाथ, प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह की अगुवाई में थाना परिसर में जेसीबी से 30-30 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शराब को दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें