फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर रुका पानी टंकी का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर रुका पानी टंकी का निर्माण कार्य
विज्ञापन

गांव के लोगों ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को निर्माण कार्य रोकवाने की थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के गांव मठिया में पानी की टंकी का निर्माण कार्य एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को रोक दिया गया। इसके लिए गांव के लोगों ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के मठिया गांव में जल निगम की तरफ से बन रही पानी की टंकी की शिकायत हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुधीर तिवारी की अगुवाई में गांव के कुछ लोगों ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों से की थी। लोगों ने कहा था कि जिस भूमि पर पानी टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है। वह भूमि आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक शौचालय की है। उस भूमि पर एक जूनियर विद्यालय बनाने का भी प्रस्ताव हो चुका है। टंकी के ठीक दोनों बगल 50 मीटर की दूरी पर 33,000 और 11 हजार हाई वोल्टेज तार गुजरता है। गांव के लोगों की शिकायत पर बुधवार को पहुंचे डीपीओ शैलेंद्र राय ने मौके का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी की भूमि पर बन रही पानी की टंकी को गलत बताते हुए इसकी रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को देने की बात कही। सीडीपीओ की जांच रिपोर्ट और लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम तमकुहीराज डॉ. छेदीलाल सोनकर ने तुर्कपट्टी एसओ जेपी पाठक को इस पानी टंकी का निर्माण कार्य रोकवाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ ने तत्काल निर्माण कार्य रोकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें