फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नोनियापट्टी में बनेगा ओवरब्रिज, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के नोनियापट्टी स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वहीं सुभाष चौक-कोतवाली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरयूबी के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। कार्यदायी संस्था की तरफ से अंडरपास निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। अंडरपास निर्माण की जद में आए दुकानें बंद हो गई हैं। इससे उन व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के बीच से होकर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग गुजरता है। रेल लाइन के दोनों तरफ बसी आबादी को आगवामन में परेशान न हो इसके लिए शहर के बीच पड़ने वाले इस रेल लाइन पर छह स्थानों पर रेलवे की तरफ से समपार फाटक बनाया गया है। इस रेल मार्ग पर एक एक्सप्रेस और सवारी गाड़ी समेत कुल छह ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का भी इस रास्ते संचालन किया जाता है। इस रास्ते जब भी कोई ट्रेन आती है तो शहर में सभी छह में से पांच रेलवे ढाले एक साथ बंद हो जाते हैं। इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। रेलवे समपार फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। इस जाम में फंसे लोगाें को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो ऐसा होता है कि लोगों को जाम से निकलने में घंटों का समय लग जाता है। लोगों की मांग और शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर लगने वाले हर दिन की समस्या को देखते हुए सांसद विजय कुमार दुबे की पहल पर रेलवे की तरफ से शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर अंडर पास और बाईपास मार्ग के नोनीयापट्टी रेलवे ढाले पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसमें से शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से 9.750 मीटर चौड़ा और 2.5 मीटर गहरा टू-लेन सड़क के बराबर अंडर पास बनेगा। इस अंडर पास की लंबाई रेलवे ढाले से 100 मीटर दोनों तरफ होगी। वहीं नोनियापट्टी रेलवे ढाले पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर विभागीय अन्य कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो इस माह के अंत तक अंडर पास निर्माण कार्य भी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में आरयूबी और आरओबी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हर दिन जाम की समस्या से परेशान शहरवासियों को जाम से निजात मिल जाएगी।

बढ़ गई है जाम की समस्या
पडरौना। शहर के सुभाष चौक-कोतवाली रोड स्थित रेलवे ढाले पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लोगों का आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए कार्य स्थल के पास ही बाईपास सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन जब से इस सड़क को आवागमन के लिए खोला गया है, तब से वहां जाम की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

आरयूबी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले लोग जब रेलवे ढाला बंद होता था, तभी जाम की समस्या उठानी पड़ती थी, लेकिन जब से बाईपास सड़क से आवागमन शुरू हुआ तब से जाम की समस्या बढ़ गई है। शहर के सुनील मोदनवाल, डॉ. धनंजय मिश्र, सोनू वर्मा, राजू सिंह, सुनील मद्धेशिया आदि ने बताया कि पहले लोग सुभाष चौक से सीधे तिलक चौक पर पहुंचते थे। रेलवे स्टेशन की तरफ से जाने वाले लोग ही जलकल के पास मुड़ते थे। लेकिन बाईपास सड़क जलकल के पास और सुभाष चौके सड़क में मिलने पर टी का आकर बना रहा है। दोनों तरफ अचानक पड़े मोड़ की वजह से वाहन चालक अपने वाहनों को धीरे करते हैं। इसकी वजह से रेलवे फाटक खुलने के बाद भी पूरे दिन रूक-रूक कर कई बार जाम की समस्या लोगों को उठानी पड़ती है।

व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
पडरौना। शहर के सुभाष चौक-कोतवाली रोड स्थित आरयूबी निर्माण की जद में रेलवे की जमीन में खुली करीब 70 दुकानें जद में आई हैं। इससे उनका व्यापार करीब-करीब ठप हो गया है। रस्सी, प्लॉस्टिक समेत अन्य सामान बेचने वाले कुछ दुकानदार सड़क पर ही सामान रखकर बेच रहे हैं। जैसे-जैसे आरयूबी निर्माण कार्य तेज हो रहा है व्यापारियों की समस्या बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने कहा कि अंडर पास निर्माण को लेकर गड्ढ़ की खोदाई करीब एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। आगे का निर्माण कार्य करने के लिए कार्यदायी संस्था निर्माण स्थल को पूरी तरह ढक देगा। इसके बाद उनका व्यापारी पूरी तरह ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें