फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बर्ड फ्लू का संदेह... 268 मुर्गों का सैंपल जांच के लिए बरेली भेजा

Sun, 18 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू संक्रमण को देखते हुए सूबे में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिले के पशुपालन विभाग की ओर सर्विलांस टीम गठित कर अंडा और मुर्गी फाॅर्म संचालकों को सफाई व एहतियात बरतने का निर्देश दिया जा रहा है। बाहरी पोल्ट्री फार्मों से आने वाले मुर्गों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बार्डर पर इसकी जांच भी जा रही है। सर्विलांस टीम ने 268 मुर्गों का सैंपल जांच के लिए बरेली के इज्जतनगर लैब में भेजा है। टीम को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है, हालांकि सैंपल लेने का सिलिसिला जारी है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू संक्रमण को लेकर अलर्ट के बाद पशु पालन विभाग की ओर से छह तहसीलों में एक-एक सर्विलांस टीम का गठन कर दिया गया। डीएम ने भी बैठक कर इसके लिए निर्देश दिया और ब्लाक स्तरीय पशु पालन विभाग के डॉक्टरों को सक्रिय कर दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। अभी तक 117 मुर्गा फॉर्म और 151 अंडा फाॅर्म से मुर्गों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इसके संचालकों को सफाई और चारों तरफ से पोल्ट्री को ढक कर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं पशु पालन विभाग की ब्लाक स्तरीय टीम भी गांवों में भ्रमण कर इसकी जानकारी ले रही है।
बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार दुदही ब्लॉक के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रेम प्रकाश बर्नवाल ने बताया कि पोल्ट्री फॉर्म की सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। वैसे प्रत्येक तीन माह में पोल्ट्री फार्म में सैंपल लिए जाते थे, विशेष तौर पर सर्दी के मौसम में इसका काफी ध्यान रखा जाता था। शासन के निर्देश के क्रम में अलग-अलग पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब को भेजा गया है। साथ ही पोल्ट्री फार्म मालिकों को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई रखें और सेनिटाइजर करें ताकि बर्ड फ्लू की बीमारी न फैल सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम को सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है। हर रोज का सैंपल मंडलीय प्रयोगशाला भेजा जाता है। वहां से इज्जतनगर, बरेली जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें