फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के कप्तानगंज-बोदरवार मार्ग पर सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शासन ने यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए 76 करोड़ 41 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। करीब 750 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज उत्तर प्रदेश सेतु लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बार-बार फाटक बंद होने से कप्तानगंज-बोदरवार मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बसों और विद्यार्थियों को होती है। फाटक बंद रहने के दौरान बच्चों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। इसके अलावा कस्बे और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शासन की ओर से एक अक्तूबर को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, गोरखपुर को पत्र भेजा गया है। इसमें सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को रेलवे के वर्क प्रोग्राम में शामिल करने, निर्माण लागत में सहभागिता समेत अन्य शर्तों का उल्लेख किया गया है। शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलेगी। गोरखपुर की ओर आवागमन आसान होगा और आसपास के गांवों व कस्बों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। लोगों ने ओवरब्रिज के लिए पहल करने पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

0
सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की लंबे समय से लोगों की मांग थी। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और गोरखपुर की ओर आवागमन सुगम होगा। -विनय प्रकाश गौड़, विधायक, रामकोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें