फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटेल की जयंती को लेकर बनाई गई रूप रेखा

Thu, 30 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भाजपा कुशीनगर विधानसभा की बैठक बुधवार को कसया स्थित विधायक पीएन पाठक के जनसंपर्क कार्यालय पर हुई। इस दौरान लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 21 नवंबर को कुशीनगर विधानसभा से निकलने वाली पदयात्रा की विस्तृत रुपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर पडरौना में बावली चौक से सुभाष चौक तक जिला स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नवंबर महीने में प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग तिथियों में कम से कम 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। सरदार पटेल जयंती समारोह के विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक पवन केडिया ने बताया कि कुशीनगर विधानसभा की पदयात्रा 21 अगस्त को निकाली जाएगी।
इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड, विजय कुमार शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनंद, शुभम दीक्षित, अमित पांडेय, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, राजेश राव, अमरजीत कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें