फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रजिस्ट्री कार्यालय हटाने के प्रस्ताव का किया विरोध

Fri, 30 Jan 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील परिसर से रजिस्ट्री कार्यालय दूसरे स्थान पर ले जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय को दूसरी जगह ले जाने के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्ताव भेजने पर ऐतराज किया।
विज्ञापन

नाराज अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील परिसर में जगह होने के बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय को दो किमी दूरी रेशम विभाग के भूमि पर भेजे जाने का कोई औचित्य नहीं है। इससे लोगों, स्टांप वेंडरों, दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं को परेशानी होगी। चेताया कि प्रशासन ने उनकी अनसुनी किया तो वह आंदोलन करेंगे। बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए कहा कि तहसील में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद साजिश के तहत रजिस्ट्री कार्यालय को दो किलोमीटर दूर रेशम विभाग की भूमि पर ले जाने के लिए प्रस्ताव तहसील प्रशासन द्वारा भेजा गया है।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय को तहसील से कहीं दूर नहीं ले जाया जा सकता। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय यहां से विस्थापित किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री अमरनाथ सिंह, दीपक कुमार पांडेय, अशोक पांडेय, अखिलेश्वर द्विवेदी, आरएन पांडेय, मार्कण्डेय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें