तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दिल्ली जाने वाली दूसरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बुधवार से 10 फेरा के लिए शुरू हो गया है। इस ट्रेन को बुधवार को छपरा से 3.45 बजे से चलना था, लेकिन यह ट्रेन वहां से 4.40 बजे से चल कर तमकुहीरोड स्टेशन पर रात में 9.02 बजे पहुंची। दिल्ली के लिए दूसरी समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाने पर लोगों का कहना है कि इससे यात्रियों के लिए देश की राजधानी तक की यात्रा अब और आसान हो गया है।
गर्मी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी रूटों पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज थावे रूट पर पहले से चल रही छपरा- अमृतसर और छपरा -आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन के अलावा दूसरी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, छपरा-उधमपुर और लालकुआ - कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने को मंजूरी दी है।
इसमें 05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 14 मई बुधवार से शुरू हो गया है। सात फेरा के लिए प्रत्येक बुधवार को 15.45 बजे से छपरा से तो प्रत्येक बृहस्पतिवार को 16 बजे से आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। पहले दिन बुधवार को यह ट्रेन छपरा से 15.45 के बजाय 16.40 बजे चल कर 19.42 बजे थावे, 21.02 बजे तमकुहीरोड और 21.36 बजे पडरौना पहुंची और आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गयी।