फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना फिटनेस दौड़ रहे 215 स्कूल वाहन, संचालकों को नोटिस

Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रही स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। जिले में बिना फिटनेस की दौड़ रही 215 स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस भेजकर विभाग की तरफ से कार्यालय में 16 मई को आयोजित विशेष कैंप में फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में एआरटीओ ने चेताया है कि जिन वाहनों का फिटनेस नहीं होगा उन वाहनों का संचालन किसी भी सूरत नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि जिले में 694 स्कूली बस व 858 स्कूली वैन समेत कुल 1552 स्कूल बसों का संचालन होता है। इसमें से 58 स्कूली बस व 157 स्कूली वैन समेत कुल 215 स्कूल वाहनों का फिटनेस फेल है।
उन्होंने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बीते दिनों डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट एवं शासन की तरफ से जारी मानक के अनुरूप स्कूली वाहनों का संचालन किए जाने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद होंगे। इस अवकाश के दिनों में सभी स्कूली वाहनों का तकनीकी निरीक्षण होना है।
विज्ञापन

इसके लिए डीएम ने विशेष कैंप का आयोजन कर विद्यालयों के स्कूली वाहनों के फिटनेस की भौतिक और तकनीकी निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। 16 मई को बुद्धा पार्क रवींद्रनगर धूस में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और कसया (लीलावती देवी स्टेडियम) में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें