फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवाओं की ऊर्जा से ही बनेगा विकसित भारत

Fri, 20 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर मठ में एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
कसया। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर मठ में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में मीडिया बनाम सोशल मीडिया और युवा विषय पर विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि सुमित त्रिपाठी ने कहा कि युवा देश की ऊर्जा हैं और आर्थिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक प्रगति का आधार भी। युवाओं में निहित रचनात्मकता, क्रियाशीलता और ऊर्जा से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के बाद मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के हाथ में बड़ी ताकत आई है। वर्तमान समय में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में सत्ता परिवर्तन में युवाओं की सक्रिय भूमिका देखने को मिली है, जो सोशल मीडिया की शक्ति को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने चेताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बचना आवश्यक है।
मुख्य वक्ता डॉ. गौरव तिवारी ने कहा कि ‘मीडिया’ का शाब्दिक अर्थ माध्यम है। पहले यह शब्द समाचार पत्रों और टीवी जैसे माध्यमों तक सीमित था, जहां प्रशिक्षित लोग कार्य करते थे और खबरों की जिम्मेदारी संस्थान लेता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें