तमकुहीराज। क्षेत्र के बरियारपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक ने सृष्टि निर्माण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मिला संस्कार ही उसके जीवन में विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
कथा वाचक बाल व्यास विवेक पांडेय ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे संस्कार की उसके विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि सुखदेव जी ने राजा परीक्षित को सृष्टि के निर्माण इतिहास की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान नारायण की नाभि से कमल का पुष्प उत्पन्न हुआ उस पुष्प से ब्रह्मा जी प्रकट हुए।
इसके बाद उन्होंने तीनों लोक, चौदह भुवन, नौ खंड ब्रह्मा और भगवान रुद्र के अवतार की कथा सुनाई। इस दौरान अशोक मिश्रा, बिंदु मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, रविंद्र, बच्ची मिश्रा, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।