पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार समेत पूरे जिले में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई की पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन कर अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान पटेल की जयंती के मौके पर जिले में विविधि कार्यक्रम आयोजित हुए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी को एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहना होगा। स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मान्यता देने और राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्वता को सुदृढ़ करने का दिन है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय आदि मौजूद रहे।
मेरा युवा भारत की तरफ उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर से बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पर ‘सरदार150’ पदयात्रा का आयोजन हुआ। पदयात्रा को रवाना करते हुए राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि देश को एक सूत्र में पीरोकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की संल्कपना सरदार पटेल ने की थी। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, बीज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग सदस्य फूलबदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वन विभाग की तरफ से राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वन विभाग की तरफ से जगह-जगह पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
इसी तरह नगर पालिका परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों का एकीकरण किया, वह भारतीय इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय है। कप्तानगंज कस्बा के एमजी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार पटेल की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विजय बहादुर शर्मा, नवीन सिंह, जगदीश कुशवाहा, राकेश यादव, जगजीत प्रसाद, अजय सिंह, सबिया खातून, अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई। चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान मनीष सिंह, अदालत प्रसाद, प्रिंस कुमार मद्धेशिया, दिनेश राव, रविंद्र कुमार सैनी, अमरेंद्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस जायसवाल आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत कप्तानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इसमें पुलिस कर्मियों ने कस्बा के बंदेलीगंज, डीसीएफ चौक, सुभाष चौक तक दौड़ लगाकर लोगों को राष्ट्रीय एकता के बारे में संदेश दिया।
इस दौरान विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, संदीप सरोज, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
सीताराम चौराहा प्रतिनिधि के अनुसार वानिकी प्रभाग तमकुही रेंज की तरफ से कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार और शोभादार पौधे लगाए गए। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सौरहा खुर्द में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान सर्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, पुष्पेंद्र पांडेय, गोरख, अवधराज,सुरेश, सुरेंद्र कुशवाहा, नागेंद्र मोहन, रोहन आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर सेवरही पुलिस की तरफ से शुक्रवार को सुबह रन फार युनिटी का आयोजन किया गया।