फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ऋण वितरण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण मेला शुरू
विज्ञापन

पडरौना ( कुशीनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन स्वरोजगार संगम (ऋण वितरण मेला) का शुभारंभ किया। इस मेले में विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक, टूलकिट और ऋण अनुमोदन पत्र दिया गया।
इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम के साथ अनेंक अन्य अधिकारी और लाभार्थी मौजूद थे। इस ऋण वितरण मेला के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण वितरण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत उन्नत टूल किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ओडीओपी सामान सुविधा केंद्र योजना के ऑनलाइन रूपांतरण का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री की तरफ से किया गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत भी की तथा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम एस. राजलिंगम ने लाभार्थी राकेश विश्वकर्मा को पीएमईजीपी योजना के तहत फर्नीचर उद्योग के लिए 20 लाख रुपये, निशांत दुबे को एमवाईएसवाई योजना के अंतर्गत मसाला उद्योग के लिए 10 लाख रुपये, संदीप गुप्ता को ओडीओपी योजना के अंतर्गत केला व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपये तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सोनमती को हलवाई कार्य व गनेश प्रजापति को कुम्हारी कला के लिए टूलकिट, प्रमाण पत्र और ऋण अनुमोदन पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम के साथ उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें