फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हुए कई हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में नहाने गईं दो मौसेरी बहनों की डूबने से मौत
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया गांव में बुधवार की शाम दो मौसेरी बहनें गांव के बगल से बहने वाले बरसाती नाले में डूब गईं। काफी प्रयास के बाद दोनों का शव नाले से निकाला गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जंगल चौरिया के नौका टोला निवासी राजेश कुशवाहा की पुत्री निधि (10) और रिश्तेदारी में आई चिंकी पुत्री उमेश निवासी तमकुहा बाजार थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) बुधवार की शाम को गांव के बाहर बरसाती नाले के पास भैंस चरा रहे परिजनों के साथ गई थीं। दोनों लड़कियां नाले में नहाने लगीं। इस दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने के चलते दोनों डूब गईं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और खोजबीन शुरू की गई। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों का शव नाले से बाहर निकाल लिया था। मृतका निधि व उसकी मौसेरी बहन चिंकी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक ही परिवार के दो लड़कियों की डूबने से हुई मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरे में डूबा बालक, मौत
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ़ मौजा स्थित दुलमदासी पोखरे में बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे 12 वर्षीय एक बालक की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस बच्चे के साथ एक और बच्चा भी नहा रहा था, जिसे महिलाओं ने बचा लिया। देर शाम तक गोताखोर की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही थी। सलेमगढ़ पुरानी बाजार निवासी प्रेम प्रसाद का पुत्र पवन कुमार (12) गांव के ही एक और बच्चे के साथ दुलमदासी पोखरे में नहा रहा था। इस दौरान अचानक दोनों बच्चे डूबने लगे। पोखरे के किनारे मौजूद महिलाओं ने शोर मचाते हुए एक बच्चे को किसी तरह से बाहर खींच लिया। पोखरे में डूबे पवन कुमार का कपड़ा व चप्पल मिला है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसओ कपिलदेव चौधरी, बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से तलाश का प्रयास किया। देर शाम गोताखोरों की मदद से पोखरे में डूबे बालक की तलाश कराई गई। इस दौरान काफी देर के बाद डूबे बालक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें