फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत

Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही के आजाद नगर में पोखरा के शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में एक 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें सेवरही सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद दूसरा बाइक मौका पाकर वहां से भाग गया। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सेवरही थाना क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी 40 वर्षीय राजवीर यादव शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बाइक से कस्बा में समान खरीदने जा रहे थे। अभी वे आजाद नगर स्थित पोखरे के पास चौराहे पर पहुंचे ही थे, कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे राजवीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक दूसरा बाइक सवार युवक बाइक समेत भाग गया। परिजन राजवीर को सेवरही सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेवरही थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें