फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वच्छता रैली निकाली, साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

Sat, 13 Jun 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को कांशीराम आवास कॉलोनी में रन फॉर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया और नगर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। नागरिकों के सहयोग से ही कुशीनगर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। रन फॉर स्वच्छता अभियान में शामिल लोगों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लेकर रैली निकाली और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान सफाई कर्मियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कुशीनगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने और स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड सभासद राजेश मद्धेशिया, पवन जायसवाल, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर वाहिद अली, स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी, आईईसी टीम सिटियानो डी सॉल्यूशंस के विकास जाटू, सचिन यादव, रोशनी आरा सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें