फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छुट्टा पशुओं के हमले में चार माह में एक की मौत, सात से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह में सात से अधिक अधिक लोगों को आवारा पशु कर चुके हैं घायल
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा, मुजहना, सेन्दुरिया विशुनपुर, टोला गुदरहिया, घोड़ादेउर के पांडेय टोला और लक्षीराय समेत कई गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक है। पशुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। चार माह में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है और सात से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशुओं से बचने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

करीब चार माह पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय बैटरी देवी रात में अपने बरामदे से शौच के लिए बाहर निकली थीं। इसी दौरान छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


करीब दो माह पहले अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुरिया विशुनपुर बाजार में बाइक खड़ी कर बैठे एक राहगीर पर छुट्टा पशु ने हमला कर दिया था। पशु ने उसे पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मुजहना गांव निवासी करीब 60 वर्षीय ओमप्रकाश निषाद को डेढ़ माह पहले छुट्टा पशु ने हमला कर घायल कर दिया था। इसी गांव के करीब 40 वर्षीय दिलीप साहनी पर भी एक माह पहले पशु ने हमला कर दिया था। हमले में उनके गुप्तांग में गंभीर चोट आई थी। दोनों का कई दिनों तक निजी अस्पताल में इलाज चला।

सेन्दुरिया विशुनपुर निवासी करीब 70 वर्षीय जनार्दन सिंह 13 नवंबर को खेत में जा रहे थे। इसी दौरान छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं, छठ घाट की सफाई करने गए गुदरहिया टोले के विवेक कुमार (25) और राहुल कुमार (18) को छुट्टा पशुओं के झुंड ने दौड़ा लिया। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

घोड़ादेउर के पांडेय टोला में छुट्टा पशु लोगों के दरवाजे पर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण अनिरुद्ध सिंह, विश्वनाथ यादव, गोरखनाथ सिंह, निखिलेश सिंह, गीता देवी, वीरेंद्र नारायण पांडेय, पिंटू पांडेय, कौशल पांडेय और विनोद चौधरी ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद करने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना और सड़कों पर चलना भी मुश्किल कर रहे हैं।

वर्जन
छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर आसपास की गोशालाओं में भिजवाने की जिम्मेदारी ग्रामसभा की है। नगर क्षेत्र में यह जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। जिन गांवों में छुट्टा पशुओं की संख्या अधिक है, वहां पशुओं को पकड़वाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए जाएंगे।
- आकांक्षा मिश्रा, एसडीएम तमकुहीराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें