फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमवा गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुुराल जा रहे युवक की ट्रक की चपेट से मौत
विज्ञापन

फाजिलनगर (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव के पास सोमवार की रात करीब 11 ससुराल जा रहा एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते, इससे पहले ही घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव बटेसरा बेलवा निवासी मिठाई लाल (32) सोमवार की रात 11 बजे तुर्कपट्टी बाजार ससुराल जा रहे थे। अमवा गांव के सामने पीछे आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर फंस गया। इसके चलते चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए ट्रक को चौकी पहुंचाया। चौकी प्रभारी मधुरिया अवधेश सिंह ने बताया कि रात में ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें