पडरौना। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वादों से जुड़े कुल 1,04,050 मामले निस्तारित हुए।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज सुशील कुमार शशि ने की। इसके बाद न्यायाधीशों ने लोक अदालत में आए मामलों का निस्तारण शुरू किया। लोक अदालत में फौजदारी के 7628 वाद का निस्तारण कर जुर्माने के रूप में 35,160 रुपये वसूल कर राजकीय कोष में जमाया कराया।
मोटर दुर्घटना से संबंधित 58 क्लेम वादों का निस्तारण कर मृतकों व घायलों के आश्रितों को 4.26 करोड़ रुपये मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों की तरफ से 44 वादों का का निस्तारण किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों की तरफ कुल 2245 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते 10.81 करोड़ रुपये टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गई। 785 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
जिला जज के प्रयास से सुरसती देवी पत्नी सुखल गुप्ता, निवासी ग्राम पलिया, पोस्ट बसडीला का बड़ौदा यूपी बैंक, शाखा हरैंया बुजुर्ग के मामले में 10.10 लाख रुपये के ऋण के मामले को निस्तारित किया गया। ल