फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Thu, 05 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक करते शैलेन्द्र
विज्ञापन
पड़रौना। कोतवाली के रामकोला रोड पर बुधवार की देर शाम को दो बाइकों की टक्कर आमने सामने हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार दो युवकों में से एक कि मौत हो है। मृतक शहर के एक बैंक में काम करता था। मौके पर आई पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन

रविन्द्र नगर धूस थाना के सिसवा मठिया गांव निवासी 28 वर्षीय अजय कुशवाहा गांव के एक युवक के साथ पड़रौना से बाइक से घर जा रहा था। अभी वह पड़रौना कोतवाली के भटवलिया मंदिर के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक चला रहे अजय की मौके पर मौत हो गई,जबकि अन्य दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घयलो को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भेजकर शव को कब्जे में ले लिया।
हादसे के बाद मौके पर आए गांव वालों ने बताया कि अजय शहर के एक बैंक में काम करता था।वह घर का अकेला कमाऊ सदस्य था।कोतवाल रवि राय ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। अजय की बाइक पर सवार जंगल चौरिया निवासी रमेश कुशवाहा समेत दो लोग घायल हो गए।जिनका इलाज चल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें