फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खर्च होंगे 128 करोड़

Thu, 05 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पालिका में निवास करने वाले सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। करीब दो साल के प्रयास के बाद 128 करोड़ की परियोजना का स्वीकृति मिली और बुधवार को कार्य का शिलान्यास हुआ। करीब एक साल में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 375 किमी अंडर ग्राउंड पाइप 25 वार्डों में बिछाई जाएगी। प्रथम चरण में 25 हजार घरों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। पडरौना नगर पालिका के नवसृजित वार्ड समेत कई पुराने वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसके लिए करीब दो साल से प्रयास किया जा रहा था। जिला प्रशासन के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष ने डीपीआर शासन को भेजवाया था। कई बार जांच होने के बाद शासन ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दिया। बजट मिलने के बाद परियोजना का शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें