फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के जखनिया चौराहे के पास शनिवार की रात दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने चारों घायलों को तुर्कहां सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर तीन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 8:30 बजे हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा निवासी 55 वर्षीय प्रेम कुशवाहा और 45 वर्षीय हीरा यादव एक ही बाइक पर सवार होेकर खड्डा की तरफ से जा रहे थे। अभी वे खड्डा थाना क्षेत्र के जखनिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे गांव के ही 40 वर्षीय नर्सिंग कुशवाहा व 35 वर्षीय रामदुलारे की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने चारों को तुर्कहा सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने प्रेम कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शेष तीनों घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। उधर सूचना पर आई खड्डा पुलिस प्रेम के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेष घायलाें का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें