फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो में टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो में टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। बृहस्पतिवार की देर रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के निकट गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक टेंपो में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

तमकुही विकासखंड के महुअवां बुजुर्ग निवासी लालबहादुर पाल (46 वर्ष) कुबेरस्थान-समउर मार्ग पर टेंपो लेकर आ रहे थे। इसी बीच गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो चालक के सिर में चोट आई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी जेपी पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें