फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के खैरटिया बाजार मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार किसी वाहन की चपेट में आ गया। रात अधिक होने के चलते उसके मदद के लिए लोग वहां पहुंच नहीं सके। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा गांव निवासी बलिंदर प्रसाद (22) अपने मामा के घर बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से शंकर पट्टी भोजन लेकर जा रहा था। अभी खैरटिया बाजार के मोड़ पर पहुंचा ही था कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घर लौटने में देर होने पर पिता बिगन उसे खोजने निकले तो युवक सड़क पर जख्मी हालत में तड़पता मिला। पिता अभी उसे इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पटहेरवा एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें