फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, दो मिले संक्रमित, सात मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, दो मिले संक्रमित, सात मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है, लेकिन दो दिनों से मृतकों की संख्या बढ़ने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को भी एक व्यक्ति की इस महामारी से मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 222 हो गई है। वहीं दो लोग संक्रमित पाए गए और सात लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 3,315 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 3,418 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3,416 निगेटिव और दो पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले व्यक्ति विशुनपुरा और पडरौना क्षेत्र के निवासी हैं। अब तक कराई गई 7,03,675 लोगों की जांच में 15,540 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें