फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कोरोना मरीज की मौत, 78 नए संक्रमित
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 2808, एक्टिव केस 705
2082 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, कोविड-19 से अभीतक 21 की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर)। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इसे लेकर जिले में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। वहीं, 78 नए मरीज इस बीमारी की चपेट में आए, जबकि 153 मरीज जांच के बाद स्वस्थ हुए हैं। इस तरह कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2808 हो गई है जबकि 705 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 1051 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 973 निगेटिव और 78 पॉजिटिव केस मिले। इन पॉजिटिव मरीजों में कसया से एक, नेबुआ नौरंगिया से एक, पडरौना से दो, सुकरौली से 20, हाटा से पांच, खड्डा से दो, मोतीचक से एक, तमकुही से 11, कुबेरस्थान से एक, रामकोला से दस, सेवरही से एक, फाजिलनगर से दस और कप्तानगंज क्षेत्र से छह व अन्य क्षेत्रों से सात लोग शामिल हैं। इन्हें लेकर कराई गई 42413 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में 2808 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एक्टिव केस 705 हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 154 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक 2082 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, एक और मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 21 हो गई है। मौजूदा समय में 233 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं, जिन्हें सील रखते हुए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें