फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और पिकप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप टेंपो से टकराया, एक की मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर रधिया मोड़ पर टेंपो और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गौनरिया निवासी मिथलेश यादव उर्फ गोलक पुत्र चांदवली मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। सोमवार रात आठ बजे दुकान बंद कर वह टेंपो से घर जा रहा था। लेकिन, बीच रास्ते में रधिया मोड पर कप्तानगंज से आ रही पिकअप और टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टेंपो में बैठे दो लोग घायल हो गए। मिथिलेश यादव उर्फ गोलक और अन्य दोनों को सीएचसी हाटा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मिथिलेश की हालत गंभीर बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें