फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से भिड़ी बरातियों की बस एक की मौत, नौ लोग घायल

Mon, 01 Dec 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
जानकीनगर। रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर चौराहे के समीप शनिवार की आधी रात को बरातियों से भरी बस एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर बरात में शामिल लोग मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर पहुंच गए। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगरा गांव से बेचू चौहान के बेटे सोनू चौहान की बरात शनिवार की रात पडरौना क्षेत्र के जंगल बकुलहा निवासी तपेश्वर चौहान के घर गई थी। रात में भोजन करने के बाद बराती बस से घर जाने के लिए निकले। बस रात को करीब एक बजे अभी रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के पडरौना-कसया मार्ग पर धरमपुर चौराहे के समीप पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई। इसस बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
तेज गति होने के कारण बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कप्तानगंज के गंभीरपुर के इलाके के रहने वाले बिहारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें