रामकोला। थाना क्षेत्र के बरवा बाजार में पुलिस ने गांजा के साथ दिव्यांग को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा को पुड़िया बनाकर बेचता था। जिसकी शिकायत मिलने पर रामकोला पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के पास से एक किलो गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
रामकोला थाना के एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि बड़वा बाजार से शिकायत आ रही थी कि एक दिव्यांग व्यक्ति पुड़िया बनाकर गांजा बेचता है। एसआई अनिल कुमार यादव को जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने एक किलो 120 ग्राम गांजा के साथ राजेंद्र को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार का जेल भेज दिया।