फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: असम से गाजियाबाद जा रहा सवा क्विंटल गांजा बरामद, तीन तस्कर दबोचे

Tue, 15 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/कसया (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के अभिनायकपुर के पास सोमवार को एक कंटेनर में रखे गांजा को एसटीएफ लखनऊ और स्थानीय पुलिस ने बरामद किया। टीम ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। कंटेनर से 1.20 क्विंटल गांजा की बरामदगी की। एसटीएफ लापता चल रहे सरगना की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

तस्कर गांजा को असम से गाजियाबाद ले जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गोरखपुर और लखनऊ में भी गांजा को देना था। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ को सूचना मिली कि एनएच-28 के रास्ते गांजा बिहार से यूपी में आ रहा है। एसटीएफ ने कसया पुलिस की मदद से अभिनायकपुर के पास घेराबंदी की। कंटेनर को आता देख पुलिस ने उसे रोक लिया। इसमें तीन व्यक्ति सवार थे। उन्होंने बताया कि अंदर सामान रखा है जो गोरखपुर लेकर जाना है। पुलिस ने चेक किया तो कंटेनर के अंदर गांजा मिला। तस्करों की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बड़डाव निवासी अजय यादव, इटावा जिले के भरथना गली वार्ड नंबर पांच अशोक नगर निवासी विपिन कुमार पाल, इटावा के ही बस अड्डा निवासी सुहेल खान के रूप में की गई।
पूछताछ में पता चला कि गांजा तस्करी का सरगना गाजियाबाद में बैठा है। तस्करों के मोबाइल फोन से एसटीएफ को कई ऐसे नंबर मिले हैं जो गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ के लोगों के हैं। वह इनसे गांजा खरीदते हैं। पुलिस के अनुसार इनका एक संगठित गिरोह है, जो असम के गुवाहाटी से अवैध गांजा खरीदता है। अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग कंटेनर की केबिन में छिपाकर एक से दूसरे राज्य में तस्करी करते हैं। गांजा समेत कंटेनर की कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें