पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर थाना कोतवाली पडरौना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रभात फेरी, जुलूस तथा रात्रि जागरण को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को पीस कमेटी मीटिंग की गई। क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रभात फेरी, जुलूस तथा रात्रि जागरण को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर थाना कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में उपस्थित आयोजकों एवं आमजन से अपील की गई कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखे। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, असामाजिक तत्वों, किसी भी प्रकार की आपराधिक,अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, गलत, अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।