मेहदीगंज। क्षेत्र के पपउर गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बिजली के पोल में आग लगने के बाद तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे डेढ़ दर्जन घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना देने के बाद भी विभाग की ओर से अब तक टूटे तार को नहीं जोड़वा जा सका है।
पपउर गांव के छावनी टोला पर बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सुभाष गोड़ के घर के पास अचानक पोल में आग लग गई। इसके कुछ ही देर बाद तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार टूटने से सुभाष गोड़ के घर से लेकर जगत गुप्ता के घर तक के करीब डेढ़ दर्जन लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। गांव के हरेंद्र प्रजापति, विभूति गोड़, अनूप गोड़, जगत गुप्ता आदि का कहना है कि शिकायत के 48 घंटे बाद भी अब तक बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। संवाद