फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नायब तहसीलदार के निरीक्षण में बंद मिले तीन क्रय केंद्र

Sun, 28 Apr 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कप्तानगंज नायब तहसीलदार ने शनिवार को क्षेत्र के पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। तीन क्रय केंद्र बंद मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बंद मिले क्रय केंद्रों की सूचना डीएम को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

कप्तानगंज नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कस्बा के लेखपाल आशुतोष के साथ रामकोला कस्बा के क्रयकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सर्वे कराकर किसानों का गेहूं खरीदने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने अमवा बाजार, टेकुआटार, सिधावे और मोरवन का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान अमवा बाजार, टेकुआटार और मोरवन में संचालित क्रय केंद्र बंद मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निरीक्षण के दौरान बंद मिले क्रय केंद्रों के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें