फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में होगी प्रार्थना, फिर पढ़ेंगे अखबार

Sat, 28 Mar 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसमें स्कूलों में प्रार्थना का नया प्रारूप लागू किया जाएगा। अब जिले के सभी जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना अंग्रेजी में होगी और इसके बाद विद्यार्थियों से अखबार की प्रमुख खबरें पढ़वाई जाएंगी। कठिन शब्दों के उच्चारण, अर्थ और वाक्य प्रयोग के साथ बच्चों में समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने और स्क्रीन टाइम कम करने की पहल की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि नए सत्र में बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव और ऑनलाइन गेम्स के नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। शिक्षण को रोचक बनाने के लिए एक्टिविटीज, वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय खेल और प्रयोगशाला गतिविधियां शामिल की जाएंगी। मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन योग और ध्यान का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में निर्धारित पाठ्यपुस्तकों से ही पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें