फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अमवा श्रीदुबे में छाया रहा मातम

विज्ञापन
अजीत के पिता रामप्रवेश गुप्ता को संभालते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दूसरे दिन भी अमवा श्रीदुबे में छाया रहा मातम
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीने से पति-पत्नी की मौत को नहीं भूला पा रहे ग्रामीण
जौरा बाजार(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमवा श्रीदुबे गांव में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी मातम छाया रहा। गांव के लोग दंपती की मौत को भूल नहीं पा रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मंगलवार रात में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीने से अजीत गुप्ता और पत्नी सिंधु देवी की हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में अजीत की मौत हो गई थी। जबकि बुधवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी सिंधु ने दम तोड़ दिया थी। 12 वर्षीय पुत्री नंदनी का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा। बृहस्पतिवार को भी गांव में घटना की चर्चा होती रही। अजीत के पिता रामप्रवेश गुप्ता बेटे और बहू की मौत के गम से उबर नहीं पा रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मझले बेटे की शादी 12 जून को होने वाली है। उन्होंने बताया कि शादी अब लड़की पक्ष के ऊपर निर्भर है। यदि वे शादी के लिए तैयार हो जाएंगे तो नियत तिथि शादी होगी। मृतक दंपती के बेटे अंशु और बेटी नंदनी के परवरिश पर पूछने पर बताया कि इसके लिए उनके दोनों बेटे तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें