फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करन की मौत के पांचवें दिन चकबंदी चौराहे पर लौटा जीवन

Wed, 19 Aug 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। चकबंदी चौराहे पर छात्रों के दो गुटों के विवाद में 12 वर्षीय करन साहनी की मौत के पांचवें दिन मंगलवार को बाजार और आसपास का माहौल सामान्य नजर आया। चौराहे पर रोज की तरह सब्जी मंडी लगी और लोग अपने कामकाज में जुटे दिखे। हालांकि, लोगों में आक्रोश अभी कम नहीं हुआ है। एहतियातन चौराहे पर पीएसी तैनात है और मोहल्ले से बाजार तक पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन

11 अगस्त को चकबंदी चौराहे के पास एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच मामूली विवाद के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान ईंट लगने से करन साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों को निजी स्कूल में छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। स्कूल में तोड़फोड़ के साथ कप्तानगंज-हाटा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया था। बाद में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था।
करन की मां रंभवती देवी पत्नी राम भवन साहनी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

-
पहले दिन कॉलेज में पहुंचे कम विद्यार्थी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक ज्ञानेश्वर सैनी ने बताया कि विवाद के बाद मंगलवार को स्कूल खुला तो करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही पहुंचे। अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में किसी तरह की समस्या नहीं है।
-
चार वार्डों और सब्जी मंडी का प्रमुख केंद्र है चौराहा
-चकबंदी चौराहा कप्तानगंज-हाटा मुख्य मार्ग पर स्थित है। यहां भोर से दोपहर तक नियमित रूप से सब्जी मंडी लगती है। नगर पंचायत के हरिहरनाथ उत्तरी, हरिहरनाथ दक्षिणी, आजाद चौक और किसान चौक वार्ड के लोगों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। आसपास दो बड़े निजी स्कूल होने से चौराहा दिनभर गुलजार रहता है।
मंगलवार को चौराहे पर फिर पहले जैसी चहल-पहल नजर आई। आसपास के दुकानदारों और लोगों साधु चौहान, बैजू चौहान, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित तिवारी, गोरख दुबे, अनिल श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, डोडा राइन, आदित्य श्रीवास्तव, राकेश दुबे, इंद्रेश गुप्ता, खूबलाल साहनी, महताब आलम, संजय शर्मा और बबलू श्रीवास्तव आदि ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है। लोगों में किसी तरह का भय नहीं है और सभी अपने रोजमर्रा के काम में लौट चुके हैं।
-
सीसी कैमरों की फुटेज से उपद्रवियों की पहचान
एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल के साथ ही आसपास की दुकानों और स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिन दुकानों के कैमरे खराब या बंद मिले हैं, उनके संचालकों को तत्काल उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानों पर सीसी कैमरे नहीं लगे हैं, उन्हें एक सप्ताह में कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। चौराहे और आसपास के मोहल्लों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें