फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में नहीं पहुंचे सात विभागों के अधिकारी

Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के पगार गांव के मठिया बरघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें 16 विभाग के अधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन सात विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रामकोला क्षेत्र के पगार ग्राम सभा के मठिया बरघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय सरकार के विकास कार्यों का चौपाल लगा। इसमें कुल 16 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पहुंचकर था। लेकिन इसमें से पशुपालन, शिक्षा, खाद्यान्न समेत कुल सात विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल नहीं हुए। भाजपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय और राज किशोर सिंह ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौपाल में पहुंचे कप्तानगंज तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि जमीन संबंधी जो भी मामले तहसील में आ रहे हैं, उसे प्रशासन मौके पर पहुंचकर निस्तारण कर रहा है। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउल रहमान, ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें