फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में सन्नाटा, फरियादी निराश लौटे

Thu, 11 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कामकाज ठप रखकर धरना दिया। इस हड़ताल से सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। नगरपालिका परिषद पडरौना के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इसके कारण सरकारी विभागों में अपनी विभिन्न जरुरतों से आए लोगों को दूसरे दिन भी निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विकास भवन के गेट पर धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना था कि शासन की ओर से सहमति के बाद भी कर्मचारियों की मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। धरना में शामिल कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की तरफ से जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को फोन पर अपशब्द कहे जाने की भी निंदा की गई। धरना दे रहे कर्मचारियों की मांग थी कि राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
धरना को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, मंत्री रवींद्र मिश्र, विनोद दुबे, अनूप सिंह, चंद्रशेखर यादव, विरेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। धरना में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुए। धरना के दौरान तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपनी तरफ से समर्थन देते हुए प्रकरण को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश प्रसाद, नीरज गोविंद राव, अरविंद कुमार खरे, पंकज सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रंभा, नंदा सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, शिवशंकर कुशवाहा, फिरोज सिद्दीकी, बहादुर प्रसाद पाल, ममता मिश्रा, नुरुल हक, गणेश, अखिलेश दुबे, भगवंत राजभर, ध्रुव शर्मा, वीके दीक्षित, योगेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद थे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर नगरपालिका परिषद पडरौना के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इन लोगों ने कामकाज पूरी तरह ठप रखकर धरना दिया। इस दौरान स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, महामंत्री अरुण कुमार, नंदकिशोर, फूलचंद, राजकुमार यादव, रवींद्र वर्मा, मोहम्मद असलम, काशी प्रसाद, ललित मोहन, हामिद अली, प्रहलाद यादव, छोटेलाल, बैजनाथ सोनी, गौरव कुमार, महेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा प्रसाद, हरि प्रसाद, रामजतन यादव, कैलाश प्रसाद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें