फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सैनिक बंधुओं की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

Tue, 26 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सैनिक बंधु की बैठक हुई। डीएम ने सैनिक बंधुओं की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुने और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम के समक्ष न्यायालय में लंबित विवाद, भूमि पैमाइश एवं भूमि आवंटन समेत कुल चार मामले प्रस्तुत किए गए। इसी गंभीरता से सुनवाई कर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की शान हैं। उनके स्वाभिमान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पूर्व सैनिक अथवा उनके आश्रितों की समस्याओं को सभी अधिकारी गंभीरता से सुनें और त्वरित निस्तारण करें।
इस दौरान विंग कमांडर आलोक सक्सेना, एडीएम वैभव मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला उद्योग के उपायुक्त प्रदीप कुमार मौर्य, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, सूबेदार एसके हुड्डा, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय, हवलदार शारदा प्रसाद, अमिताभ कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्त, धर्मशीला, जालंधर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें