फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर, भदंत ज्ञानेश्वर को दी श्रद्धांजलि

Tue, 25 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाते उपमुख्यमंत्री। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पकवा इनार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पांचवीं शताब्दी की लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विश्व कल्याण और शांति की कामना की। इसके बाद बर्मी मंदिर में भदंत ज्ञानेश्वर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का काफिला सोमवार दोपहर करीब 12:40 बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। वहां उन्होंने बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र, भंते अशोक और भंते नंदका सहित अन्य की अगुवाई में 6.1 मीटर लंबी लेटी बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।

हवाई अड्डे से उड़ान शुरू कराने की मांग
मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री का खाता पहनाकर स्वागत किया गया। पुरातत्व विभाग ने उन्हें बुके व साहित्य भेंट किया। उन्होंने कुशीनगर के विकास की गति को और तेज करने की बात भी बौद्ध भिक्षुओं से दोहराई। भंते महेंद्र ने उपमुख्यमंत्री से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी, बोधगया और श्रावस्ती की उड़ान शुरू कराने की मांग की। उन्होंने इस स्थल को रेलवे से भी जोड़ने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें