फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फूहड़ भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति पर जताई आपत्ति

Fri, 03 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष के फेसबुक पर लिखा गया पोस्ट।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुकरौली। बौद्धिस्ट कॉन्क्लेव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी के फूहड़ गीतों की प्रस्तुति पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बौद्ध धर्म की गरिमा के विपरीत बताया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने पोस्ट में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में इस प्रकार के गीत प्रस्तुत कर क्या संदेश देने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और बौद्ध परंपराओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।
कई लोगों ने कार्यक्रम की गुणवत्ता और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने इसे आयोजक की चूक बताया है। साथ ही ऐसे आयोजन मेंसावधानी बरतनेकी सलाह दी है। हालांकि, इस संबंध में जिला प्रशासन या आयोजकों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें