फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्र परिवर्तन के अग्रदूत बनें एनएसएस के स्वयंसेवक

Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर मठ में एनएसएस कार्यक्रम को संबोधित करते भिक्षु नन्द रतन महाथेरो। संवाद
विज्ञापन
कसया। श्रीराम जानकी मंदिर मठ कसया में बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को शुरू हो गया। शिविर 24 फरवरी तक चलेगा। इसमें 150 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक राष्ट्र परिवर्तन के अग्रदूत बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया और कहा कि यदि युवा संकल्पित हो जाएं तो भारत विश्व का सबसे स्वच्छ देश बन सकता है।
मुख्य वक्ता डॉ. नंद रतन महाथेरो ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत और सशक्त राष्ट्र का सपना युवाओं की भागीदारी से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों से जूझकर जो अपनी प्रतिभा को निखारता है, वही समाज में आगे बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें