सुबिधियाँ हाइवे किनारे बेकाबू ट्रक के ठोकर से हॉस्पिटल की दीवाल और ऑटो क्षतिग्रस्त।स्रोत-सोशल म
सुकरौली। अहिरौली थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द में बुधवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे खड़ी चार बाइक और एक आॅटो में टक्कर मारते हुए पास के एक निजी अस्पताल में जा घुसा। इससे अस्पताल की दीवार टूट गई। ट्रक की ठोकर से ऑटो चालक और उसमें बैठी सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सुबुधिया खुर्द फोरलेन के किनारे आदर्श चिकित्सालय स्थित है। बुधवार दोपहर अस्पताल के सामने कुछ बाइक और एक ऑटो खड़े थे। तभी एक बेकाबू ट्रक आया और वाहनों को टक्कर मारते हुए अस्पताल में जा भिड़ा। इससे आटो में बैठी शिवानी पुत्री अंगद प्रसाद निवासी अजीज नगर थाना कोतवाली हाटा और ऑटो चालक प्रदीप दूबे पुत्र जितेंद्र दूबे निवासी विशुनपुर खुर्द सोनबरसा थाना एम्स घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी देवतहा फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रविंद्र राय ने जांच पड़ताल कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। संवाद