फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित 17 अफसरों को नोटिस

Sun, 22 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 17 अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि संपूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में शामिल है। इसका उद्देश्य तहसील स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण करना है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति न केवल शासन के निर्देशों की अवहेलना है, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान में भी बाधा उत्पन्न करती है। शनिवार को तमकुहीराज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग प्रांतीय/निर्माण), अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड, सिंचाई खंड प्रथम व द्वितीय), अधिशासी अभियंता (जल निगम ग्रामीण एवं शहरी), जिला आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंकिंग), सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) और खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुस्पथित रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनकी तरफ से मिला स्पष्टीकरण संतोषजक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध वार्षिक प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करते हुए सक्षम प्राधिकारी को विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें