फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Sun, 22 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया तहसील में फरियाद सुनते एडीएम वैभव मिश्रा और एसडीएम कसया। संवाद
विज्ञापन
कसया। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। एडीएम वैभव मिश्रा और एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की मौजूदगी में कुल 56 शिकायतें आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सबसे अधिक 38 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग से आठ, विकास विभाग से चार और अन्य विभागों से छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इन विभागों के मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका। कुल मिलाकर चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण हुआ, जबकि 52 मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। एडीएम वैभव मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील का चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन

-
तहसील का मुआयना कर व्यवस्थित करने का दिया निर्देश

एडीएम ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। नजारत कक्ष में फाइलों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर नाराजगी जताते हुए अभिलेखों को क्रमबद्ध ढंग से संधारित करने का निर्देश दिया। कंप्यूटर कक्ष में डिजिटल अभिलेखों और मालिकाना रिकॉर्ड को अद्यतन रखने निर्देश दिए। खतौनी में पाई जा रही त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शीघ्र सुधारने के आदेश दिए गए। साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एडीएम ने नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। तहसील के तीनों न्यायालयों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। लंबित मामलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए तीन प्रकरणों में प्रतिदिन सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ कुंदन सिंह, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में 27 आवेदन आए, 3 का निस्तारण

खड्डा। खड्डा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 27 आवेदन आए। उनमें तीन का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को जांच और निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। समाधान दिवस में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी रामवीर सिंह ने लंबित मामलों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें