फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर बीडीओ, बीईओ को नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर बीडीओ, बीईओ को नोटिस भेजा
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। तहसील सभागार में मंगलवार को क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें रामकोला के बीडीओ और कप्तानगंज बीईओ के अनुपस्थित होने पर नोटिस देकर जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन

समीक्षा कर रहे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने समीक्षा करते हुए बीडीओ रामकोला और बीईओ कप्तानगंज को बैठक में उपस्थित नहीं होने पर एसडीएम को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बीडीओ रामकोला के प्रतिनिधि के रूप में आए एडीओ नंदलाल खरवार को फटकार लगाई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता पर मरीजों से अच्छा व्यवहार नहीं करने पर नाराजगी जताई। बिजली कटौती की समस्या को लेकर एसडीओ को भी चेताया। कप्तानगंज और रामकोला के अधिशासी अधिकारी को जलभराव रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार अहमद फरीद खान, सीओ पीयूष कांत राय, जयप्रकाश उपाध्याय, रामगोपाल गुप्त, डॉ. शेषमणि गोंड, एसओ संजय सिंह, दुर्गादत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें